Daily Horoscope : शनिवार का दिन आज सभी 12 राशियों के लिए रहेगा कैसा, पढ़ें राशिफल

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष: आज आपको धन संबंधी मामलों में धैर्य रखने की जरूरत है। कार्यस्थल पर किसी महत्वपूर्ण जानकारी से न चूकें। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
उपाय: किसी भी विवाद से बचने के लिए शांत रहें और बहते जल में रेवड़ी प्रवाहित करें।

वृषभ: कारोबारियों को पूरा फोकस काम पर रखना होगा। गुस्से को खुद पर हावी न होने दें। लव लाइफ खुशनुमा रहेगी।
उपाय: हनुमान जी की पूजा करें और सरसों के तेल का दान करें।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। सेहत पर थोड़ा ध्यान दें और पारिवारिक मामलों को बातचीत से सुलझाने का प्रयास करें। उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और गाय को हरा चारा खिलाएं।

कर्क: आज धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। व्यापार में कोई नई डील हो सकती है।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर जल और कच्चा दूध चढ़ाएं।

सिंह: नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
उपाय: सूर्य देव को जल में रोली मिलाकर अर्पित करें।

कन्या: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
उपाय: विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें।

तुला: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय: मां लक्ष्मी की पूजा करें और सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाएं।

वृश्चिक: आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें और सुंदरकांड पढ़ें।

धनु: आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। अटके हुए सरकारी काम पूरे हो सकते हैं। व्यापारियों को लाभ होगा।
उपाय: विष्णु भगवान की पूजा करें और पीले रंग का वस्त्र धारण करें।

मकर: आज कामकाज का दबाव अधिक रह सकता है। किसी भी निर्णय को लेने में जल्दबाजी न करें। सेहत थोड़ी नरम हो सकती है।
उपाय: शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।

कुंभ: आज आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अच्छा है।
उपाय: कुत्तों को रोटी खिलाएं और शाम को सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

मीन: आज का दिन आपके लिए बहुत सकारात्मक रहेगा। व्यापार में साझेदारों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं।
उपाय: केसर का तिलक लगाएं और जरूरतमंदों को पीले फल दान करें।

एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 7986811800

Related posts

पारदर्शी भर्ती व्यवस्था ने युवाओं के सपनों को दी नई उड़ान, 67 हजार से अधिक को मिला रोजगार : अश्वनी अग्रवाल

जालंधर के डेरा बल्लां पहुंचे सांसद चन्नी, डेरे के चैरिटेबल अस्पताल को भेंट की आधुनिक एम्बुलेंस

जालंधर विशाल धार्मिक समागम के लिए पूरी तरह तैयार, गायक हंसराज रघुवंशी 13 जून को देंगे प्रस्तुति : मोहिंदर भगत