BREAKING: जालंधर में नहीं रुक रही फायरिंग की घटनाएं, अब होम्योपैथिक क्लिनिक पर चली गोली

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर से सोमवार सुबह फिर गोली चलने का नया मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के मकसूदां
इलाके में स्थित सलेमपुर रोड पर स्थित आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक शॉप पर गोली चली है। अभी तक यह क्लियर नहीं हो पाया है कि गोली कब चली है क्योंकि दुकानदार को घटना का पता तब चला जब वह सोमवार सुबह दुकान पर आए तो शटर पर गोली का निशाना देखा और अंदर का कांच का शीशा टुटा हुआ मिला। जिसके बाद उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।

वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस शॉप के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मौके पर जांच के लिए फॉरेंसिक टीमें पहुंच चुकी हैं और सबूत जुटाने में लगी है।

घटना रविवार रात की बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि बीती रात हमलावर आए और आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक शॉप पर गोलियां चला कर वहां से फरार हो गए। घटना के समय दुकान बंद थी। दुकानदार के अनुसार वह शनिवार रात दुकान बंद करके घर चले गए थे तब तक सबकुछ ठीक था और रविवार दुकान बंद रहती है। दुकानदार के मुताबिक जब सोमवार सुबह उन्होंने दुकान खोली तो दुकान के शटर पर गोली का निशाना मिला और दुकान के शीशे टूटे मिले। उन्होंने साफ कहा कि उनका किसी के साथ कोई विवाद और रंजिश नहीं है।

बताते चलें कि अभी बीते शनिवार ही थाना भार्गव कैंप इलाके में चावला मोबाइल हाउस में दिन- दिहाड़े सरेआम 2 बाइक सवार युवकों ने गोलियां चलाईं थीं। इस दौरान पीड़ित दुकनदार ने हौंसला दिखते हुए साथी दुकनदारों के साथ मिलकर एक आरोपी को मौके पर दबोच लिया था।

Related posts

DAV कॉलेज के खाद्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने रचा इतिहास, विद्यार्थियों ने GNDU में प्राप्त किए शीर्ष स्थान

पंजाब सरकार कर्मचारियों से छलावा करना बंद करे, डराने-धमकाने की जगह D.A. का बकाया और हक तुरंत जारी करें: राजिंदर बेरी​

इनोसेंट हार्ट्स में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन, अरसा लाइव बैंड तथा आर.जे. रीत ने बांधा समां