जालंधर में तड़के सुबह फ़ैक्ट्री में भयानक आग, आग बुझाने में जुटीं फायर ब्रिगेड

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: महानगर के जालंधर-कपूरथला रोड पर तड़के सुबह एक फ़ैक्ट्री में आग लग गई। बताया जा रहा है कि कपूरथला रोड स्थित सर्जिकल कॉम्प्लेक्स के पास एक फ़ैक्ट्री में सोमवार तड़के सुबह भयनक आग लग गई। शहर में सुबह चल रही तेज हवाओं से आग और तेजी से आगे से आगे फ़ैल गई और आसमान में काफी दूर दूर तक धुएं के काला गुब्बार दिख रहा था। फ़ैक्ट्री में आग से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना पाकर फैक्ट्री मालिक भी मोके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया। वहीं आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। फायर ब्रिगेड के कर्मी पीछे पिछले करीब दो-ढाई घंटों से आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। अभी तक फ़ैक्ट्री में आग लगने के कारणों का पता चल नहीं पाया है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट ही आग लगने का कारण लग रहा है।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में सर्जिकल सामान का बनाया जाता है। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। वहीं पुलिस प्रशसन ने भी मौके पर पहुंचकर जाँच शुरू कर दी है।

Related posts

संत बाबा भाग सिंह यूनिवर्सिटी की तरफ से विद्यार्थियों को दी गई बस सुविधा ने सुरक्षित बनाया सफर: डॉ. पलविंदर सिंह

सेंट सोल्जर की छात्रा वैष्णवी का “द स्मैशर्स” बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन

जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज ने ऑर्गनाइज़ किया ओरिएंटेशन प्रोग्राम