जालंधर में टायर के गोदाम में भयानक आग, लाखों का सामान जलकर राख

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में लम्मा पिंड चौक के पास स्थित एक टायर के गोदाम में बीती रात भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार रात नौ बजे के करीब लम्मा पिंड चौक के पास स्थित एक टायर के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसकी लपटें काफी दूर से दिखाई दे रही थीं। गोदाम में आग लगी देख इलाके में हड़कंप मच गया और आनन- फानन में लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।

वहीं आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख और भी गाड़ियों को बुलाना पड़ा। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना क्षेत्र की पुलिस ने राहत कार्य में सहयोग किया। पुलिस ने क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया ताकि भीड़ को दूर रखा जा सके।

बताया जा रहा है कि गोदाम में रखी टायर और रबड़ जैसी अत्यधिक ज्वलनशील सामग्री के कारण आग तेजी से फैलती गई। वहीं मौके पर मौजूद कुछ लोगों द्वारा आग लगने का कारण पटाखे बताए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में जांच शुरू कर दी है। वहीं बताया जा रहा है कि इस भयानक आग से गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है।

Related posts

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में फैमिली स्पोर्ट्स डे का उत्साहपूर्वक आयोजन

HMV कॉलेज में नव शैक्षणिक सत्र के अंतर्गत हवन-यज्ञ एवं दीक्षारंभ समारोह का आयोजन

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने श्री सुखमनी साहिब जी के पाठ के साथ की नए सत्र की शुरुआत