चंडीगढ़ एयरपोर्ट की पार्किंग में खड़ी CTU बस में लगी आग, ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

दोआबा न्यूज़लाइन

मोहाली: चंडीगढ़ स्थित शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वीरवार सुबह एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया। मिली जानकारी के अनुसार
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आज सुबह बस स्टैंड से यात्रियों को लेकर पहुंची चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (CTU) की बस के इंजन में अचानक आग लग गई। लेकिन थोड़ी मशक्क्त के बाद बस के ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। राहत भरी बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई यात्री नहीं था। घटना के समय बस यात्रियों को एयरपोर्ट छोड़ने के बाद पार्किंग एरिया में खड़ी थी।

वहीं आग का पता चलने के बाद तुरंत बस के ड्राइवर ने सूझबूझ का प्रमाण देते हुए अग्निशामक यंत्र की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीम भी मौके पर पहुंची और संयुक्त प्रयास से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। घटना के बाद पार्किंग में अफरा- तफरी का माहौल बन गया था। बताया जा रहा है कि बस के इंजन में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। एयरपोर्ट स्टाफ और बस के ड्राइवर ने समय रहते आग पर काबू पा लिया जिसके कारण पार्किंग में बस के आसपास खड़े अन्य वाहनों और एयरपोर्ट परिसर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

वहीं इस घटना की जानकारी जब CTU प्रबंधन तक पहुंची तो हड़कंप मच गया। अधिकारियों के मुताबिक बस स्टाफ ने इतनी बड़ी घटना की सूचना अपने वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। इस पर प्रबंधन ने नाराजगी जताते हुए घटना की जानकारी छिपाने को गंभीर लापरवाही माना है। सीटीयू अधिकारियों ने साफ़ कह दिया है कि घटना की जानकारी छिपाने वाले कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी और संबंधित स्टाफ के खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। ।

Related posts

पेंशनरों और कर्मचारियों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल, चंडीगढ़ में आयोजित महारैली में हुए शामिल

BREAKING: चंडीगढ़ में महात्मा गांधी लोक प्रशासन संस्थान में फटा AC का कम्प्रेसर, 3 लोग गंभीर घायल

सांसद अमृतपाल के समर्थकों का चंडीगढ़ में हल्ला बोल, CM आवास के लिए किया कूच