BREAKING: हरियाणा के दादरी में थाने के बाहर Firing, 6 लोग घायल, 2 गंभीर हालत के चलते PGI रेफर

दोआबा न्यूज़लाइन

भिवानी: हरियाणा के दादरी शहर से अभी- अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दादरी में थाने के सामने दो पक्ष आमने सामने आ गए और एक दूसरे पर ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। इस घटना में गोली लगने के कारण 6 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से
2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलियों की आवाज सुन मौके पर हड़कंप मच गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर- उधर भागते दिखे।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल जबकि गोलीबारी की वजह की जांच जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर DSP कप्तान सिंह और DSP मुख्यालय धीरज कुमार सिविल अस्पताल पहुंचे।

बताया जा रहा है कि दादरी सिटी थाने के ठीक सामने दो पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों ने एक दूसरे पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। घटना में 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं जबकि 2 की गंभीर हालत के चलते उन्हें इलाज के लिए PGI भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे गैंगवार मान रही है।

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया कि 3 बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। जिन्होंने पहले स्कॉर्पियो को रुकवाया और फिर उसपर अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।

Related posts

पटियाला की चितकारा यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का हंगामा, गुस्साए स्टूडेंट्स ने पुलिस की गाड़ी पर किया हमला

पंजाब पुलिस की वर्दी फिर हुई तारतार, CIA इंस्पेक्टर हेरोइन और पिस्तौल के साथ गिरफ्तार

जालंधर पुलिस ने मोटरसाइकिल टक्कर के विवाद में हमला करने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार