लाला लाजपत राय इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों के लिए आयोजित विदाई समारोह “रुख्सत”

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के लाला लाजपत राय इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह “रुख्सत” बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के निदेशक शिव मोदगिल, कॉलेज की प्राचार्य नेहा वासुदेव, उप- प्राचार्य कृतिका मिश्रा एवं कॉलेज के लेख सचिव वरिंदर कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में आकर्षक वेलकम डांस, ऊर्जा से भरपूर हरियाणवी डांस और जोशपूर्ण भांगड़ा ने सभी दर्शकों का मनोरंजन लिया। कार्यक्रम के अंत में विशेष उपाधियां घोषित की गईं जिनमें मिस्टर LLR का खिताब जोबन सिंह को प्रदान किया गया। पूरे समारोह में उत्साह भावनाएं और यादों का सुंदर संगम देखने को मिला।

Related posts

ब्रैस्ट कैंसर से जुड़े भ्रम और शर्तिया इलाज के दावों में क्या है सच्चाई? जानिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ रुपिंदर भार्गव से…

लांबड़ा में अवैध क्लिनिक पर Raid, क्लीनिक संचालक के पास नहीं मिली डिग्री/लाइसेंस

पटेल अस्पताल ने महिला कैंसर सर्वाइवर्स के साहस और हौसले का किया सम्मान