Jalandhar में फिरौती के लिए फायरिंग मामला सामने आया: फर्जी नंबर प्लेट बनाने वाला आरोपी गिरफ्तार;पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

जालंधर में फिरौती मांगने के लिए फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस मामले में संलिप्त एक आरोपी ऋषभ को गिरफ्तार किया है। जो पठानकोट का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी पर आरोप है कि उसने उस मोटरसाइकिल के लिए फर्जी नंबर प्लेट तैयार कि थी। जिसका इस्तेमाल अपराधी ने पुलिस की जांच से बचने के लिए किया था।

एसीपी आतिश भाटिया ने बताया कि पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। इसके साथ ही पुलिस ने सभी नंबर प्लेट बनाने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत दी है कि वे बिना मूल दस्तावेजों की जांच किए किसी भी वाहन की नंबर प्लेट न बनाएं अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

हल्का सेंट्रल के वार्ड नंबर 9 और 21 में 60.95 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 32 में पानी की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने लगवाई मोटर

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम से जालंधर नॉर्थ में एक्टिव AAP, मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 से शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान