Elon Musk की कंपनी Tesla लेकर आई उड़ने वाली कार, 2028 से शुरू हो सकती है प्रोडक्शन

दोआबा न्यूज़लाइन

ऑटो: ऐलन मस्क की ऑटोमोबाइल कंपनी टेस्ला मार्किट में एक नया धमाका लेकर आई है। बताया जा रहा है कि ऐलन मस्क की कंपनी टेस्ला जल्द एक उड़ने वाली कार मार्किट में लेकर आ रही है। कंपनी ने 15 अक्टूबर को इस इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग की, जहां टेस्ला की कार उड़ती हुई दिखाई दी। टेस्ला कम्पनी ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी फ्लाइंग कार रोडस्टर की वीडियो शेयर की है। इस बात की पुष्टि खुद टेस्ला के मालिक ऐलन मस्क ने सोशल मीडिया पर की है।

टेस्ला कंपनी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया है, जिसमें कंपनी ने अपनी नई डिजाइन वाली रोडस्टर को पेश किया है। वीडियो में दिखाया गया है कि कार एक खास तरह के रैंप पर चलती है और फिर उलटा चलते हुए हवा में उड़ते हुए सड़क पर सुरक्षित लैंड कर जाती है। मस्क ने इस कार को टेस्ला और स्पेसएक्स के इंजीनियरों के साथ मिलकर तैयार किया है। मस्क ने यह भी बताया कि रोडस्टर टेस्ला की इकलौती ऐसी कार होगी जिसे सिर्फ मैन्युअली चलाया जा सकेगा। इसलिए कंपनी ने इसे बहुत ज्यादा सेफ्टी को ध्यान में रखकर डिजाइन नहीं किया गया है।

जानकारी के अनुसार टेस्ला ने 15अक्टूबर को उड़ने वाली कार दिखाई थी। डेमो के दौरान, रोडस्टर सेकेंड जनरेशन कार एक बड़े घुमावदार रैंप पर ऊपर की ओर बढ़ी और उल्टी हो गई। इसके बाद ये रैंप से हवा में उड़ी, हवा में ही पलटी और जमीन पर सुरक्षित लैंड कर गई। बताया जा रहा है कि इस कार में रॉकेट में इस्तेमाल होने वाले थ्रस्टर्स लगे हैं। इनकी मदद से ये कार उल्टी होकर चल सकती है और हवा में घूम भी सकती है। ये कार केवल 0.81 सेकेंड में 97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भी पकड़ सकती है। खबर यह भी है कि ये नई 2 सीटर ‘रोडस्‍टर’ कार 2028 तक बाजर में लोगों के ल‍िए उतर जाएगी.। कार को बुक करने के लिए कुल 50 हजार डॉलर यानी करीब ₹48 लाख का डिपॉजिट देना होगा। वेबसाइट के मुताबिक यह पूरा पैसा 100% रिफंडेबल है।

Related posts

OnePlus यूज़र्स के लिए बुरी खबर, कंपनी ने महंगे किये ये स्मार्टफोन्स, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें खबर…

AAPLE लवर के लिए चिंताजनक खबर, महंगे हो सकते हैं एप्पल प्रोडक्ट्स, CEO ने बताई ये वजह…

अगर आप भी जल्द Hyundai की गाड़ी खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ें यह खबर…, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला