अगर आप भी जल्द Hyundai की गाड़ी खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ें यह खबर…, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

दोआबा न्यूज़लाइन

ऑटो: अगर आप भी आने वाले दिनों में हुंडई कंपनी की कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको ज्यादा देर नहीं करनी चाहिए नहीं तो आपका खर्चा बढ़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार हुंडई मोटर इंडिया कंपनी 1 जून 2026 से अपनी कारें महंगी करने जा रही है। कंपनी ने कारों की कीमतों में 12,800 रुपए तक की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है।

वहीं हुंडई द्वारा नई कीमतें अलग-अलग मॉडल और वेरिएंट के आधार पर तय की जाएंगी। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी कंपनी ने
8 अप्रैल 2026 को कीमतों में बढ़ोतरी के संबंध में एक लेटर जारी किया था, लेकिन मौजूदा मार्केट की स्थिति को देखते हुए उस फैसले को अब 1 जून से लागू करने का फैसला लिया गया है। कंपनी का यह फैसला बाजार की मौजूदा परिस्थितियों और ग्राहकों के हितों के बीच संतुलित तालमेल बनाने के चलते लिया गया है।

वहीं हुंडई कंपनी ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे 3 मुख्य वजह बताई हैं। कंपनी के मुताबिक बिजनेस ऑपरेशन में आ रहे बदलावों की वजह से यह फैसला जरूरी हो गया था। कंपनी के मुताबिक ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी इनपुट कॉस्ट में लगातार हो रही बढ़ोतरी भी कारों की कीमतें बढ़ने की एक वजह है। इसके साथ ही कारों को बनाने में इस्तेमाल होने वाले जरूरी कमोडिटी सामानों की रेट काफी ज्यादा हो गए हैं जिनके कारण कंपनी को कारों की भी कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं।

इसके आलावा एक और वजह है कंपनी को चलाने और कारों के प्रोडक्शन से जुड़े ऑपरेशनल खर्चों में बढ़ोतरी, जिसके कारण कंपनी को करों के रेट बढ़ाने पढ़ रहे हैं। कंपनी का कहना है कि वह लगातार अपनी लागत को कंट्रोल और बेहतर करने का प्रयास करती है। इसके बावजूद भी मौजूदा परिस्थितियों में कंपनी के पास बढ़ती हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार में ट्रांसफर करने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं होता।

Related posts

‘वंदे मातरम्’ का अपमान अब अपराध, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून लागू

12वें राष्ट्रीय हथकरघा दिवस समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति, प्रदान किए संत कबीर हथकरघा तथा राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार

1 अगस्त को फूड इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों को बड़ी राहत, सस्ता हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर