OnePlus यूज़र्स के लिए बुरी खबर, कंपनी ने महंगे किये ये स्मार्टफोन्स, अधिक जानकारी के लिए पढ़ें खबर…

दोआबा न्यूज़लाइन

टेक: अगर आप भी जल्द OnePlus का स्मार्ट फोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी हो सकती है। बताया जा रहा है कि OnePlus कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। कंपनी ने स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ाने का साफ-साफ कारण तो नहीं बताया, लेकिन इसकी वजह ग्लोबल लेवल पर चिपसेट और डिस्प्ले पैनल्स जैसे प्रमुख कंपोनेंट्स की बढ़ती कीमत, लॉजिस्टिक्स/सप्लाई-चेन कॉस्ट और मार्केट में उतार-चढ़ाव हो सकती है। कंपनी ने अपने पोर्टफोलियो के कई डिवाइसेज की कीमतें बदली हैं।

मिली जानकारी के अनुसार नई कीमतें OnePlus India की वेबसाइट पर भी दिखाई दे रही हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। इन स्मार्ट फ़ोन्स OnePlus Nord 6, Nord CE 6, Nord CE 6 Lite, OnePlus N6 और हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus N6x की कीमतों में बढ़ोतरी होने की जानकारी कुछ रिपोर्ट्स में सामने आई है। बताया जा रहा है कि वनप्लस ने अपने बजट और मिड-रेंज स्मार्टफोन की कीमतों में ₹4000 का इजाफा किया है।

देखें कौन-सा मॉडल अब कितना हुआ महंगा:-

OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत बढ़ी
कंपनी ने अपने स्मार्ट फोन OnePlus Nord CE 6 Lite की कीमत में सबसे बड़ी बढ़ोतरी की है। फोन के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत अब ₹28,999 हो गई है, जो पहले ₹25,999 थी। जबकि अब फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹27,999 से बढ़कर ₹30,999 और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत ₹30,999 से बढ़कर ₹34,999 तक हो गई है।

वहीं अगर बात करें OnePlus Nord 6 के दोनों वेरिएंट्स की कीमतों की तो उसमें अब ₹2,000 का इजाफा हुआ है। इसका 8GB + 256GB वेरिएंट अब ₹46,999 में मिलेगा, जबकि 12GB + 256GB मॉडल ₹52,999 में मिलेगा। जबकि पहले यह फोन क्रमशः ₹44,999 और ₹50,999 में मिल रहे थे।

Nord CE 6 की भी बढ़ी कीमत
इसके साथ ही OnePlus Nord CE 6 के 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत भी अब ₹25,999 से बढ़कर ₹28,999 तक पहुंच गई है। इसी तरह 8GB + 128GB मॉडल की कीमत ₹27,999 से बढ़कर ₹30,999 और 8GB + 256GB मॉडल ₹30,999 से बढ़कर ₹34,999 हो गई है। इसके साथ ही हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus N6 के 4GB + 128GB मॉडल की कीमत भी अब ₹22,999 से बढ़कर ₹24,999 हो गई है। जबकि इसके 6GB + 128GB वेरिएंट की कीमत अब ₹26,999 हो गई है, जो पहले ₹24,999 में मार्किट में मिल रहा था।

Related posts

AAPLE लवर के लिए चिंताजनक खबर, महंगे हो सकते हैं एप्पल प्रोडक्ट्स, CEO ने बताई ये वजह…

अगर आप भी जल्द Hyundai की गाड़ी खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ें यह खबर…, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

4 साल बाद फिर भारतीय बाजार में लौटा नया बजाज पल्सर 180, 2022 में कंपनी ने बंद की थी प्रोडक्शन