बढ़ती ठंड के चलते पंजाब सरकार ने बढ़ाई स्कूलों में छुट्टियां, शिक्षा मंत्री ने ट्वीट कर दी जानकारी

दोआबा न्यूज़लाइन

चंडीगढ़: पंजाब में पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही धुंध, ठंड और घने कोहरे के चलते राज्य सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। इस संबंध में जानकारी पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने आज एक्स पर शेयर कर दी है। जारी आदेशों के अनुसार बढ़ती ठंड के चलते सभी सरकारी, एडेड, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों में 7 जनवरी 2026 तक छुट्टियां बढ़ा दी हैं। इन छुट्टियों के बाद अब स्कूल दोबारा 8 जनवरी से खुलेंगे।

शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस की X पर Post

यह फैसला राज्य में बच्चों व स्टाफ की सेहत व सुरक्षा के चलते लिया गया है। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के आदेश पर यह फैसला लिया गया।

Related posts

पंजाब का देश की एकता व अखंडता में महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री मान

पंजाब में 10 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, प्राप्त हुए 19 लाख आवेदन

फिरोजपुर मंडल में “ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते” तहत 65 बच्चों को सुरक्षित उनके परिजनों से मिलवाया गया