वार्ड नंबर 80 में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, सीवर व वाटर सप्लाई पाइपलाइन का शुभारंभ

जालंधर (सतपाल शर्मा): वार्ड नंबर 80 के इंडस्ट्रियल एरिया में बाबा रुलिया शाह जी के पीछे नई सीवर लाइन और वाटर सप्लाई पाइपलाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस विकास कार्य का शुभारंभ जालंधर नॉर्थ हलका इंचार्ज एवं मेयर विनीत धीर तथा अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन एवं वार्ड नंबर 80 के पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर पार्षद गगन बाली, बाबा दीपा हीर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति और इंडस्ट्रियलिस्ट मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद अश्वनी अग्रवाल ने मेयर विनीत धीर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 80 के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। क्षेत्र में सीवरेज, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सड़कों तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाया जाएगा।

अश्वनी अग्रवाल ने कहा कि वार्डवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान मेयर विनीत धीर और चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल को माला एवं चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सुनील कपूर, दर्शन शर्मा, मनोज कुमार, रोहित मल्होत्रा, ऋषि कपूर, तुसार कपूर, अनिरुद्ध कुमार अग्रवाल, साहिल अग्रवाल और सुरेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में इंडस्ट्रियलिस्ट एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

क्षेत्रवासियों ने विकास कार्य का स्वागत करते हुए मेयर विनीत धीर और पार्षद अश्वनी अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। लोगों ने कहा कि नई सीवर और वाटर सप्लाई पाइपलाइन बिछने से क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।

Related posts

Manav सहयोग स्कूल में दो दिवसीय मेडिकल चेकअप कैंप आयोजित

गांवों के युवाओं को स्व-रोजगार एवं उद्यमिता से जोड़ने के लिए अधिकतम प्रयास किए जाएं : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर

मां-धीयां सत्कार योजना की सखियों को रखड़ी महोत्सव का निमंत्रण