Daily Horoscope : कन्या राशिवालों को आज मेहनत का फल मिलने के दिख रहे हैं संकेत, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें

दोआबा न्यूज़लाइन

मेष: आज कामकाज में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। आत्मविश्वास बना रहेगा, लेकिन जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है।
उपाय: हनुमान जी को चमेली का तेल और सिंदूर अर्पित करें।

वृषभ: आज आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कदम उठाना बेहतर रहेगा। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
उपाय: सफेद वस्तु जैसे दूध या चावल का दान करें।

मिथुन: आज आपका मन कई कामों में लगा रहेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।
उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें और “ॐ गं गणपतये नमः” मंत्र का जाप करें।

कर्क: भावनात्मक रूप से थोड़ा संवेदनशील महसूस कर सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत रहेगा। धन खर्च पर नियंत्रण रखें।
उपाय: शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें।

सिंह: आज नेतृत्व क्षमता उभरकर सामने आएगी। कार्यक्षेत्र में प्रशंसा मिल सकती है। प्रेम संबंधों में पारदर्शिता रखें।
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें और आदित्य हृदय स्तोत्र पढ़ें।

कन्या: आज मेहनत का फल मिलने के संकेत हैं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
उपाय: हरे मूंग का दान करें।

तुला: आज सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। साझेदारी में लाभ के योग हैं। परिवार के साथ खुशनुमा समय बितेगा।
उपाय: मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाएं।

वृश्चिक: आज धैर्य बनाए रखना जरूरी है। किसी पुराने विवाद का समाधान निकल सकता है। करियर में स्थिरता बनी रहेगी।
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु: भाग्य का साथ मिलेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं। शिक्षा व प्रतियोगिता में सफलता के संकेत हैं।
उपाय: केले के पेड़ में जल अर्पित करें।

मकर: आज काम का दबाव थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन आपकी समझदारी से सब संभल जाएगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।

कुंभ: नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। बिजनेस और नौकरी में प्रगति के योग हैं।
उपाय: जरूरतमंद को काले तिल का दान करें।

मीन: रचनात्मक कार्यों में सफलता मिल सकती है। मन में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
उपाय: विष्णु भगवान की पूजा करें और पीले फल दान करें।

एस्ट्रोलॉजर रितिका मरवाहा , मोबाइल नंबर : 7986811800

Related posts

गर्मी व बरसात के मौसम में खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता और स्वच्छता का रखें विशेष ध्यान: डॉ. विनय महाजन  

जालंधर में बालाजी समागम को लेकर गरमाई राजनीति, BJP नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर AAP सरकार पर साधा निशाना

जालंधर के चुनमुन चौक पर बढ़ते ट्रैफिक को लेकर ADCP गुरबाज सिंह से मिले जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी