होशियारपुर में बोरवेल में गिरे बच्चे का देर रात किया गया रेस्क्यू , बाहर निकल कर माँ से गले लग रोया बच्चा

दोआबा न्यूज़लाइन

होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर के चक समाना गांव में बीते शुक्रवार खेतों में खेलते -खेलते 300 फ़ीट गहरे बोरवेल में गिरे मासूम बच्चे को करीब 9 घंटे बाद देर रात बाहर निकाल लिया गया है। बच्चे के बोरवेल से बाहर निकलने के बाद परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है। बाहर निकलने के बाद बच्चा अपनी माँ के सीने से लिपटकर रोने लगा।

बच्चे को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकालने के बाद उसे तुरंत मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। बताया जा रहा है कि NDRF, SDRF, पंजाब पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय निवासियों के सहयोग से
शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12:40 बजे बच्चे को बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

वहीं इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का होशियारपुर की DC आशिका जैन और SSP संदीप कुमार मलिक ने शुरुआत से ही नेतृत्व किया। बचाव कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद DC ने बताया कि बच्चे को बचाने के बाद एंबुलेंस में डॉक्टरी टीम के साथ आगे की जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका चेक उप किया गया।

वहीं बच्चे की माँ ने जानकारी देते हुए कहा कि जब उसका बेटा गिर रहा था तो वह अंदर से आवाज लगा रहा था कि मुझे पकड़ लो। जिसके बाद परिवार ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन उनका हाथ उस तक नहीं पहुंच पाया और वह धीरे-धीरे नीचे चला गया।

Related posts

Breaking: जालंधर के न्यू रसीला नगर स्थित एक घर में लगी आग, मोहल्ले के लोगों के संयुक्त प्रयत्न से बुझी आग

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लगाए गए रक्तदान कैंप में 100 व्यक्तियों ने किया रक्तदान

Breaking: जालंधर के 120 फूटी रोड पर कबाड़ के गोदाम में लगी भयानक आग, आग बुझाने में जुटी फायर ब्रिगेड