जालंधर के 2 चेहरों ने UK में पंजाब सहित भारत का नाम किया रोशन, दोनों ने हासिल किये ऊंचे पद

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर की प्रीत UK में मंत्री और फिल्लौर के जौहल इंग्लैंड में बने पहले पगड़ीधारी सिख मेयर

जालंधर: विदेशी धरती ब्रिटेन में पंजाब के दो लोगों ने बड़ा पद हासिल कर पंजाब सहित भारत का नाम रोशन विदेश में रोशन किया है। जानकारी के अनुसार पहली शख्सियत पंजाब के जालंधर की एक बेटी प्रीत कौर गिल है जो ब्रिटेन में जूनियर हेल्थ मिनिस्टर बनी हैं।

बता दें कि प्रीत कौर गिल मूल मूल रूप से जालंधर के जमशेर गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता दलजीत सिंह शेरगिल 1962 में ब्रिटेन चले गए थे। प्रीत कौर गिल का जन्म भी ब्रिटेन के बर्मिंघम में 1972 में हुआ। प्रीत कौर गिल लंबे समय से ब्रिटेन की राजनीति में सक्रिय हैं। वह लेबर पार्टी के टिकट पर पहली बार 2012 में काउंसलर बनी। उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत स्थानीय स्तर पर सैंडवेल मेट्रोपॉलिटन बरो काउंसिल के पार्षद के रूप में की थी।

वहीं दूसरा सख्श भी जालंधर के फिल्लौर में जन्में कुलविंदर सिंह जौहल हैं जो इंग्लैंड के लीसेस्टर सिटी में पहले पगड़ीधारी लॉर्ड मेयर बन गए हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही मेयर पद की शपथ ली थी, जहां उन्हें लीसेस्टर के टाउन हॉल में आयोजित एक समारोह में आधिकारिक तौर पर चेन ऑफ ऑफिस सौंपी गई।

वहीं कुलविंदर सिंह जौहल का जालंधर के फिल्लौर के पास तेईंग गांव के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि उनका परिवार बंटवारे के वक्त पाकिस्तान से भारत आया था। उनका जन्म भी इसी गान में हुआ और जीवन के पहले 6 साल उसी गांव में बिताए। जिसके बाद जब कुलविंदर 6 साल के थे, तभी उनका परिवार इंग्लैंड चला गया। उसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई इंग्लैंड में ही शुरू की और वहीं कामकाज में जुट गए। उनके परिवार में परिवार में पत्नी मनजीत कौर जौहल, बेटी गुरसिमरन कौर व बेटा अशवीर सिंह हैं।

Related posts

HMV की एम. वॉक.सेमेस्टर-III की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में हासिल किया उत्कृष्ट स्थान

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की विभिन्न शाखाओं में उत्साहपूर्वक मनाया गया National Doctors’ Day

लायलपुर खालसा कॉलेज के MA ​​हिस्ट्री के स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी एग्जाम में किया शानदार प्रदर्शन