जालंधर में अवैध गैस रिफिलिंग के दौरान फटा सिलेंडर, 1 युवक गंभीर रूप से झुलसा

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर : पंजाब के जालंधर में बीती रात एक किराये के घर में सिलिंडरों से गैस चोरी करते समय सिलेंडर फट गया और आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के श्याम नगर में बीती रात अवैध रूप से गैस रिफिलिंग के दौरान एक सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि घर का लोहे का दरवाजा उखड़ कर बाहर जा गिरा और आग लगने के चलते घर के अंदर रखा सामान जलकर रख हो गया। । हादसे में घर के अंदर खाना बना रहा एक युवक व्यक्ति गंभीर रूप झुलस गया है।

बताया जा रहा है कि घटना के बाद सिलेंडर ब्लास्ट में गंभीर रूप से झुलसे युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार बताया जा रहा है। इलाकावासियों का कहना है कि इस मकान में कुछ युवक किराये पर रहते थे और उक्त युवक यहां रोजाना बड़े गैस सिलिंडरों से छोटे सिलिंडरों में अवैध रूप से गैस भरने और चोरी करने का काम करते थे। बीती रात भी इसी दौरान गैस लीक होने से भयानक विस्फोट हो गया। घटना के समय घर के अंदर खाना बना रहा युवक भी आग कि चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। अचानक धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग तुरंत घर से बाहर निकल आए ।

इस घटना का लोगों ने जमकर विरोध किया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह इलाका घनी आबादी वाला है और आग दूसरे घरों में भी फ़ैल सकती थी जिसके कारण बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का आरोप कि इस घर में लंबे समय से अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा था और अक्सर गैस की बदबू भी उनके घर तक आती थी। मोहल्लेवासियों के अनुसार उन्होंने इसकी कई बार शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

वहीं घटना की सूचना पाकर तुरंत मौके पर थाना डिवीजन नंबर-1 की पुलिस पहुंची। पुलिस जांच में घर के अंदर से 6 गैस सिलिंडर, गैस रिफिलिंग पाइपें और एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (ताैल मशीन) बरामद किया गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज जांच कर रही है और मकान मालिक से भी अवैध गैस रिफिल के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Related posts

सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने बड़े ही गर्व से मनाई डॉ. बी.आर. अंबेडकर जयंती

लायलपुर खालसा कॉलेज में धूमधाम से मनाया जाएगा खालसा साजना दिवस, विभिन्न मुकाबले आयोजित

मानव सहयोग स्कूल में बैसाखी के शुभ अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन