जालंधर की कांग्रेस ग्रामीण और शहरी लीडरशिप ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के कांग्रेस भवन में कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहरी के नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी का झंडा फहराया गया और देश के लिए कुर्बानी देने वाले कांग्रेस नेताओं को याद किया गया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण और शहरी के अध्यक्ष हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया और राजिंदर बेरी ने कहा कि देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, शहीद-ए-आजम बेअंत सिंह और अन्य सभी नेताओं ने देश के लिए कुर्बानी दी। आज पूरे देश में कांग्रेस पार्टी मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में पूरे देश में आम लोगों की आवाज उठाने और देश की सत्ताधारी पार्टी की गलत नीतियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए संघर्ष कर रही है।

इस मौके पर पूर्व मंत्री परगट सिंह, आदमपुर हलके के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली, करतारपुर हलके के इंचराज, पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह, नकोदर हलके के इंचार्ज डॉ. नवजोत दहियां, पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी, हलका इंचार्ज सुरिंदर कौर, प्रेम नाथ दकोहा, राजेश जिंदल, रविंदर लाडी, दीना नाथ प्रधान, बलराज ठाकुर, जगजीत जीता, अरुण रतन, अक्षवंत खोसला, गुलशन मिड्डा, रशपाल जाखू, नवदीप जरेवाल, विकास संगर, सुरिंदर कल्याण, तरसेम चौधरी, इस मौके पर यशपाल, वरिंदर काली, आनंद बिट्टू, परमजीत गोल्डी, निशांत घई, तिलक राज, भारत भूषण, परमिंदर मल्ली, गुरदीप सिंह, बलजीत सिंह जोहल, मोटा सिंह, रणदीप राणा, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण मलकीत सिंह लाली, सुरिंदर सिंह चट्ठा, नगर परिषद अध्यक्ष शाहकोट गुलजार सिंह, हरपाल सिंह संधू, रविंदर सिंह रवि मौजूद थे।

Related posts

हल्का सेंट्रल के वार्ड नंबर 9 और 21 में 60.95 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

वार्ड नंबर 32 में पानी की समस्या के समाधान के लिए डिप्टी मेयर मलकीत सिंह सुभाना ने लगवाई मोटर

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम से जालंधर नॉर्थ में एक्टिव AAP, मेयर वनीत धीर ने वार्ड-77 से शुरू किया डोर-टू-डोर अभियान