विकास भंडारी की शाहदत पर मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

हिमाचल : कांगड़ा जिले के बैजनाथ उप-मंडल की ग्राम पंचायत सकड़ी के स्पेशल कमांडो विकास भंडारी की शहादत पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा सैक्टर में तैनात विकास भंडारी वीरगति को प्राप्त हुए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश और प्रदेश के लोगों को अपने वीर सपूतों पर गर्व है जो देश सुरक्षा और अखंडता के लिए सर्वाेच्च बलिदान देते आए हैं। स्पेशल कमांडो विकास भंडारी ने देश सेवा के लिए कर्त्तव्य का निर्वहन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी है जिसके लिए राष्ट्र सदैव उनके प्रति कृतज्ञ रहेगा।

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को अपने इस वीर सपूत पर गर्व है, जिसने मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के इस सपूत का सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मर्णीय रहेगा।

मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के साथ गहरी संवदेनाएं व्यक्त की हैं।

Related posts

अश्वनी अग्रवाल की अध्यक्षता में पठानकोट में अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड की अहम बैठक, समाज की भलाई को लेकर बनी रणनीति

मणिमहेश यात्रा के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब गौरीकुंड तक तक चलेंगे फोन

बंगाल के बीरभूम में तारापीठ मंदिर के पास स्थित होटल में भयानक आग, 7 की मौत और कई घायल