हिमाचल के शाहपुर में रात के अंधेरे में अनयंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 अन्य घायल

दोआबा न्यूज़लाइन

कांगड़ा: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में देर रात भयानक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा के शाहपुर के चडी-घेरा मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास बीती देर रात एक कार अनयंत्रित होकर गहरी खाई (खड्ड) में जा गिरी। रास्ता सुनसान और ज्यादा अंधेरा होने के चलते रात को मदद नहीं मिल पाने के चलते 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर घायल हैं। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना का पता सुबह उस समय चला जब स्थानीय लोग उस मार्ग से गुजर रहे थे। उन्होंने गहरी खाई में एक क्षतिग्रस्त कार देखी। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और 108 एम्बुलेंस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचकर पुलिस और 108 एम्बुलेंस ने बचाव कार्य शुरू करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ या गाड़ी में किसी तकनीकी खराबी के कारण।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक्सीडेंट के बाद खड्ड में गिरकर कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। आशंका है कि यह हादसा रात के अंधेरे में हुआ और घायलों को घंटों तक मदद नहीं मिल पाई होगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक्सीडेंट के बाद खड्ड में गिरकर कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। आशंका है कि यह हादसा रात के अंधेरे में हुआ और घायलों को घंटों तक मदद नहीं मिल पाई होगी। घटना के बाद घायलों को सुबह रेस्क्यू कर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

Related posts

‘जो चढ़ावा चुरा सकते हैं, वे वोट भी चुरा सकते हैं’ : अखिलेश यादव का बीजेपी पर तीखा हमला

राज्य सरकार इलेक्ट्रिक बसों पर 50 प्रतिशत और डीजल बसों पर 30% सब्सिडी देगी: CM सुक्खू

अरुणाचल प्रदेश के राणाघाट में सीमा सड़क संगठन (BRO) के प्रोजेक्ट ब्रह्मांक ने मनाया अपना 16वां स्थापना दिवस