होशियारपुर के गांव बाड़ियां कलां में भिड़े बसपा-BJP कार्यकर्त्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सांपला पर माइक से हमला

दोआबा न्यूज़लाइन

डॉ. बीआर अंबेडकर प्रतिमा के अपमान का विरोध करने पहुंचे थे दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता

होशियारपुर: पंजाब में होशियारपुर के गांव बाड़ियां कलां में बीते दिन डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में आज विरोध प्रदर्शन करने आए भाजपा-बसपा कार्यकर्ता आपस में भीड़ गए और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया। जानकारी के अनुसार भाजपा-बसपा कार्यकर्ता बुधवार सुबह बाबा साहेब की प्रतिमा के अपमान मामले में गांव बाड़ियां कलां पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह होशियारपुर के गांव बाड़ियां कलां में भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता विजय सांपला, पंजाब भाजपा एससी मोर्चा के अध्यक्ष शीतल अंगुराल और होशियारपुर भाजपा के जिला अध्यक्ष नीतिन गुप्ता नन्नू पहुंचे थे। लेकिन तब वहां पहले से ही बीएसपी का धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि कुछ बीएसपी नेताओं की तरफ से विजय सांपला के खिलाफ टिप्पणियां किए जाने के बाद दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते भाजपा और बीएसपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान बीएसपी के एक कार्यकर्ता ने विजय सांपला को माइक मारा, जिससे सांपला को नाक और मुँह में चोट लग आई है।

वहीं घटना के बाद पुलिस वहां पहुंची। पुलिस ने किसी तरह बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग अलग किया और स्थिति को संभाला।

Related posts

अमृतसर में काउंटर इंटेलिजेंस ने एक नशा तस्करी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, 27 किलो हेरोइन समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

जालंधर की दिलकुशा मार्केट में ड्रग्स विभाग की छापामारी, लाखों की दवाईयां जब्त

जालंधर के पठानकोट चौक पर पुलिस ने जब्त की गौवंश से भरी गाड़ी, 2 लोग गिरफ्तार