दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 2 मामलों में एक्शन लिया है। पहले मामले में नशा तस्करी में लिप्त महिला को गिरफ्तार किया है। CIA स्टाफ ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए ‘कोमल’ नाम की महिला तस्कर से 275 ग्राम हेरोइन मिली है। वहीं, दूसरे मामले में पुलिस के स्पेशल सेल ने ‘सनी’ नाम के एक युवक को अवैध हथियार के साथ काबू किया है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस के CIA स्टाफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने प्लान बनाया। इस दौरान तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 275 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। एसीपी डिटेक्टिव अमरबीर सिंह ने कहा कि गिरफ्तार महिला कोई नई अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत 2-2 किलो हेरोइन की तस्करी जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। इस मामले में कार्रवाई करते हुए थाना रामा मंडी में नया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे जांच शुरू कर दी गई है। महिला से गहनता से पूछताछ की जा रही है। ताकि उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
बताते चलें कि दूसरे मामले में पुलिस ने सनी के पास से अवैध असलहा भी बरामद किया है। फिलहाल पुलिस अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह हथियार कहां से लाया था और कौनसी घटना को अंजाम देने वाला था।