दोआबा न्यूज़लाइन
तिरुवनंतपुरम: केरलम से एक बड़ी चिंताजनक खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि केरल में एक बार फिर खतरनाक वायरस निपाह ने दस्तक दे दी है। मिली जानकारी के अनुसार केरल के कोझिकोड के एक 43 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह केस इस साल का पहला निपाह वायरस का केस मिला है। इस बात की जानकारी गुरुवार सुबह सामने आई।
वहीं केरल में निपाह का एक केस पॉजिटिव आने पर राज्य सरकार ने पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री के. मुरलीधरन ने कहा कि उक्त मरीज कई लोगों के संपर्क में आया होगा। इसलिए अस्पताल के स्टाफ और मरीज के संपर्क में आए संभावित लोगों को क्वारंटीन रहने की सलाह दी जाए। उन्होंने कहा हैं कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है।
बताया जा रहा है कि उक्त मरीज हल्का बुखार आने पर प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती हुआ था। लेकिन बाद में गंभीर हालत के चलते उसे कोझिकोड मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और वह वेंटिलेटर पर है। अधिकारियों के मुताबिक मरीज ने हाल ही में किराए पर लिए गोदाम की खुद सफाई की थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी दौरान वह संक्रमण की चपेट में आया होगा। कहा जाता है कि मुख्य तौर पर निपाह वायरस फल खाने वाले चमगादड़ों से फैलता है।
बताते चलें कि इससे पहले निपाह वायरस के आखिरी बार दो साल पहले 2024 में 2 केस मिले थे। जिनमें से एक मरीज की जान चली गई थी। हालांकि 2018 के बाद से अब केरलम में छठी बार संक्रमण फैला है।