बढ़ती गर्मी के चलते 4 दिन बंद रहेगी जालंधर की ये मंडी, व्यापारियों ने छुट्टियों का किया ऐलान

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर की मशहूर मंडी फेंटनगंज गर्मी की छुट्टियों के चलते इस महीने 4 दिन के लिए बंद रहेगी। इस बात का ऐलान मंडी फेंटनगंज मैनेजिंग कमेटी ने किया है। बताया जा रहा है कि मंडी फेंटनगंज मैनेजिंग कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई जिसमें दिन ब दिन बढ़ती गर्मी को देखते हुए मंडी के व्यापारियों के लिए छुट्टियां घोषित करने का फैसला लिया गया है।

इस संबंध में मंडी कमेटी के प्रधान सुभाष पुरी और सचिव अनिल शर्मा काला ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि भीषण गर्मी के चलते 25 से 28 जून तक मंडी फेंटनगंज बंद रहेगी। कमेटी का कहना है कि इन 4 दिनों तक मंडी में व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह से बंद रहेंगी।कमेटी के प्रधान का कहना है कि यह फैसला मंडी के व्यापारियों और कर्मचारियों की सेहत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि भीषण गर्मी में उन्हें कुछ दिन राहत मिल सके।

Related posts

जालंधर पुलिस ने बैंक एन्क्लेव में लड़ाई के दौरान फायरिंग मामले में दर्ज किया केस

PCMSD कॉलेज का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी नतीजों में किया शानदार प्रदर्शन

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज