दोआबा न्यूज़लाइन
फरीदाबाद: फरीदाबाद के सेक्टर-10 स्थित स्क्रैप गोदाम में वीरवार दोपहर भयानक आग लग गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह फरीदाबाद के सेक्टर-10 स्थित स्क्रैप गोदाम में वीरवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। लोगों के अनुसार आग इतनी भयानक थी कि उसकी चपेट में आने से गोदाम में रखा स्क्रैप और अन्य सामान धूं- धूं कर जल गया। गनीमत रही कि हादसे में फ़ैक्ट्री के अंदर काम कर रहे मजदूर बाल- बाल बच गए।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर तुरंत फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं गोदाम में आग लगने की वजह शॉर्ट- सर्किट बताई जा रही है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग के गोदाम में रखा काफी सामान जलकर रख हो गया है। फिलहाल नुकसान का सही आकलन किया जा रहा है।
वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए गोदाम के मजदूरों ने बताया कि गोदाम के पास से गुजर रही बिजली की तार में अचानक शॉर्ट- सर्किट हुआ, जिसके बाद चिंगारी निकलने से गोदाम में आग लग गई। हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण पुलिस जांच के बाद ही पता चल सकेगा।