KMV में स्मार्ट इन्वेस्टिंग और म्यूचुअल फंड पर सेबी-पार्टनर्ड वेबिनार का आयोजन

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के कन्या महा विद्यालय (स्वायत्त) हमेशा से छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास करता रहा है। इसी परंपरा को बनाए रखते हुए पी.जी. कॉमर्स एवं बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के सहयोग से एम .कॉम फ़ायिप, बी.कॉम, बीबीए , एम .कॉम और एमबीए की छात्राओं के लिए वित्तीय जागरूकता पर एक ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया।

इस वर्कशॉप की रिसोर्स पर्सन सीएल कंपनी की कंसलटेंट और म्यूचुअल फंड ट्रेनर नेहा आजम थीं। नेहा आजम ने छात्राओं को पैसे बचाने और निवेश करने के विभिन्न तरीकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) और सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान जैसी विभिन्न म्यूचुअल फंड योजनाओं पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने बचत पर महंगाई के प्रभाव को समझाया और चक्रवृद्धि ब्याज (कंपाउंड इंटरेस्ट) की अवधारणा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को निवेश के विभिन्न माध्यमों और उनके लाभों से भी अवगत कराया। नेहा आजम ने सभी प्रतिभागियों के प्रश्नों का बेहद सटीक उत्तरदिया।

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त किया और छात्राओं को प्रतिभूति बाजार, विशेष रूप से म्यूचुअल फंड के क्षेत्र में नवीनतम विकास से अवगत कराने की इस पहल के लिए डॉ. सबीना बत्रा और फैकल्टी के प्रयासों की सराहना की।

Related posts

जालंधर नार्थ हलके के प्रभारी वनीत धीर ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई कॉलोनियों के मुद्दों का मौके पर करवाया समाधान

नगर निगम कमिश्नर ने बर्ल्टन पार्क में चल रहे सिविल कामों का किया निरीक्षण

DAVIET ने 92.7 Big FM के साथ मिलकर ‘द्रोण पुरस्कार 2026’ का किया आयोजन