BREAKING :दिल्ली में बड़ा हादसा: सीमापुरी इलाके में भर भराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, पढ़ें पूरी खबर…

दोआबा न्यूज़लाइन

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। दिल्ली में एक बार फिर एक इमारत भर भराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर करीब 3:15 दिल्ली के सीमापुरी इलाके में न्यू सीमापुरी स्थित ईदगाह मछली मंडी के पास एक 5 मंजिला इमारत गिर गई। ईमारत के गिरने के चलते कई लोग मलबे में दब गए हैं। बिल्डिंग गिरने के बाद इलाके में अचानक अफरा- तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली पुलिस, फायर सर्विस की टीम सहित अन्य रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुँच गई हैं। मौके पर बचाव कार्य जारी है। हादसे में घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। हालांकि अभी तक हादसे में किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन जानकारी सामने यह भी आ रही है कि मलबे में काफी लोग फंसे हो सकते हैं। फिलहाल राहत-बचाव अभियान जारी है और मलबे में फंसे लोगों को जल्दी से जल्दी बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।

Related posts

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें अर्पित की पुष्पांजलि

PM मोदी 19 नवंबर को फिक्की की वार्षिक महासभा और वार्षिक सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

दिल्ली के विवेक विहार में गिरी पुरानी बिल्डिंग, एक बच्चे समेत 2 की मौत