BREAKING: पूर्व AAP हलका इंचार्ज दिनेश ढल्ल भाजपा में शामिल, पंजाब प्रधान केवल ढिल्लों ने जॉइन करवाई पार्टी

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर नार्थ से AAP के पूर्व विधायक दिनेश ढल्ल ने आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए आज भाजपा ज्वाइन कर ली है।
भाजपा पंजाब प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने आज ढल्ल को बीजेपी में शामिल करवाई। बताया जा रहा है कि दिनेश ढल्ल ने होटल रेडिसन में पंजाब भाजपा प्रधान से मुलाकात की और भाजपा ज्वाइन करने की इच्छा जताई।

राजनितिक गलियारों से खबर यह भी निकल कर सामने आ रही है कि दिनेश ढल्ल की बीजेपी में एंट्री करने के बाद अब जालंधर सेंट्रल से AAP विधायक रमन अरोड़ा भी बीजेपी जॉइन कर सकते हैं। हालांकि, अरोड़ा ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

बताते चलें बीते दिनों जालंधर सेंट्रल से मेयर विनीत धीर को आप की तरफ से हलका इंचार्ज बनाए जाने के बाद से ही चर्चा चल रही थी कि हो सकता है कि दिनेश ढल्ल आने वाले दिनों में पार्टी बदल सकते है। कहा यह भी जा रहा है कि दिनेश ढल्ल हुन्हें हल्का इंचार्ज से हटाने और मेयर विनीत धीर को हल्का इंचार्ज बनाने के बाद से पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे थे। आज उन्होंने अपनी नाराजगी दिखते हुए आप का दमन छोड़ बीजेपी पार्टी ज्वाइन कर ली है।

Related posts

ब्रैस्ट कैंसर से जुड़े भ्रम और शर्तिया इलाज के दावों में क्या है सच्चाई? जानिए कैंसर स्पेशलिस्ट डॉ रुपिंदर भार्गव से…

लांबड़ा में अवैध क्लिनिक पर Raid, क्लीनिक संचालक के पास नहीं मिली डिग्री/लाइसेंस

पटेल अस्पताल ने महिला कैंसर सर्वाइवर्स के साहस और हौसले का किया सम्मान