BREAKING: राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू के कार्यक्रम में BJP नेता मनोरंजन कालिया हुए बेहोश, मौके पर सुरक्षाकर्मियों ने संभाला

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर में आज केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्‌टू के ROB उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अचानक भाजपा के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया की तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। वहीं मौके को संभालते हुए वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और भाजपा नेताओं ने उनको उठाया और गाड़ी में डालकर तुरंत अस्पताल ले गए।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन कालिया काफी समय से केंद्रीय राज्य मंत्री का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान उनका BP गिर गया और वह बेहोश हो गए। फिलहाल डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। अभी उनकी हालत स्थिर है।

Related posts

परगट सिंह बने Punjab कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, जालंधर कैंट से विधायक को मिली कमान

जालंधर : वृंदावन माथा टेकने गए परिवार के घर चोरी, सोना और नकदी ले उड़े

जालंधर ग्रामीण पुलिस के SSP विर्क ने अधिकारियों के साथ की जिला क्राइम रिव्यू मीटिंग