प्रतिष्ठित सम्मान ‘पद्मश्री’ से नवाजे गए सचखंड बल्लां प्रमुख संत निरंजन दास जी, आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर में स्थित डेरा सचखंड बल्लां के प्रमुख संत निरंजन दास जी को देश के प्रतिष्ठित ‘पद्मश्री’ सम्मान से नवाजा गया। नई दिल्ली स्थित राष्टपति भवन में संत निरंजन दास जी को राष्टपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा इस पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस समारोह में पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित कई गणमान्य हस्तियां शामिल रहीं।

इस सर्वोच्च सम्मान को प्राप्त करने के बाद आज संत निरंजन जी दिल्ली से आदमपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों व महाराज की संगतों द्वारा गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर आदमपुर हवाई अड्डे पर उनके आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और प्रशासनिक अधिकारियों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर जिला प्रशासन, पुलिस विभाग और राजनीतिक जगत की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सांपला खासतौर पर महाराज जी का अभिनंदन करने पहुंचे।

वहीं संत निरंजन दास जी द्वारा यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करने के बाद से डेरा सचखंड बल्लां से जुड़े लाखों श्रद्धालुओं और पंजाबवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। एयरपोर्ट पर आज डेरा बल्लां के समर्थकों और संगतों का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर संगतों ने संत निरंजर दास जी के दर्शन करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related posts

नगर निगम की बैठक जनता के मुद्दों के लिए थी, लेकिन बजट पास करने की औपचारिकता बनकर रह गई: मनजीत सिंह टीटू

Daily Horoscope: रक्षाबंधन के दिन आज इन 6 राशियों के लिए बन रहे हैं धन लाभ के योग, पढ़ें राशिफल…

राखी सिर्फ धागा नहीं है! रक्षाबंधन और ज्योतिष का अद्भुत संबंध