BREAKING: अमृतसर, जालंधर के बाद अब इस जिले के स्कूलों में बम थ्रेट, अलर्ट मोर्ड पर पुलिस

दोआबा न्यूज़लाइन

पटियाला: पंजाब में अमृतसर, जालंधर के बाद अब पटियाला के स्कूलों को आज सुबह बम से उड़ने की धमकी मिली है। मिली जानकारी के अनुसार पटियाला के कई स्कूलों को आज सुबह ईमेल के जरिए बम से उड़ने की धमकी मिली है। इस ईमेल के जरिए स्कूलों को दोपहर 1 बजे से 9 बजे तक बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। जिसके बाद स्कूलों की छुट्टी कर दी गई थी।

जानकारी के अनुसार यह धमकी भरी मेल पटियाला के रियान पब्लिक स्कूल और DAV स्कूल को भेजी गई है। जिसके बाद तुरंत स्कूल प्रबंधकों ने पुलिस को सूचना दे दी है। सूचना पाकर तुरंत पुलिस भी अलर्ट मोर्ड पर आ गई है। इन धमकी भरे ईमेल की सूचना के बाद तुरंत स्कूलों से लेकर रेलवे स्टेशन तक सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। स्कूलों में एंटी साबोटाज टीमें बुलाकर बम की जांच करवाई जा रही है।

Related posts

पंजाबी सिंगर गुरु रंधवा ने विदेशी धरती पर रचा इतिहास, EDC ऑरलैंडो के मैनस्टेज पर स्टीव आओकी के साथ करेंगे परफॉर्म

दिन चढ़ते ही सड़क हादसे ने ली बुजुर्ग की जान, ड्राइवर मौके से भागा

देहाती पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, पराली न जलाने को लेकर किसानों को करेंगे जागरूक