श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस पलक तिवारी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

दोआबा न्यूज़लाइन

अमृतसर: मशहूर एक्ट्रेस स्वेता तिवारी की बेटी बॉलीवुड अभिनेत्री पलक तिवारी अमृतसर में श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुईं। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान एक्ट्रेस पलक ने दरबार साहिब में पहले माथा टेका और फिर परिक्रमा में बैठकर गुरबाणी का पाठ भी सुना।

एक्ट्रेस ने इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें खुद सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस नीले रंग के फ्लोरल सलवार सूट में बेहद सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में पलक तिवारी की बेहद सादगी भरी लुक नजर आ रही है। एक तस्वीर में वह हाथ जोड़कर अरदास करती नजर आ रही हैं।

वहीं अपनी पोस्ट में पलक ने बताया कि यह उनका स्वर्ण मंदिर का पहला दौरा था और यहां का अनुभव उनके लिए बेहद खास और सुकून भरा रहा। इस दौरान उन्होंने मीडिया से दूरी बनाए रखी लेकिन अपने इस आध्यात्मिक अनुभव की कुछ झलकियां तस्वीरों के जरिए सोशल मीडिया पर अपने फंस के साथ शेयर की।

Related posts

अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी का बदला समय, 1 मई से नई टाइमिंग लागू

Daily Horoscope : सिंह राशिवालों के सम्मान और प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी, लेकिन अहंकार से बचें

5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में जीत का प्रभाव दोहराएगी भाजपा : PM मोदी