बॉडी बिल्डर वरिंदर घुम्मन का अमृतसर के अस्पताल में निधन, HEART ATTACK के बाद दाखिल करवाया था अस्पताल में


बाडी बिल्डिंग के जरिए पूरे देश में अपनी पहचान बना चुके और बालीवुड और पालीबुड में शानदार रोल अदा करने वाले वरिंदर घुम्मन का वीरवार को अमृतसर के अस्पताल में निधन हो गया। पूरे पंजाब को बहुत ही बड़ा झटका है। वरिंदर सिंह घुम्मन जालंधर के रहने वाले थे। आखिरी फिल्म सलमान खान के साथ की थी और उस फिल्म से काफी नाम भी कमाया था।

उन्होंने 6 दिन पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा था- किस्मत में लिखे पर किसी का जोर नहीं। आदमी कुछ और सोचता है और भगवान कुछ और। वही घुम्मन ने 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली थी। घुम्मन ने अपने फैंस से पूछा था कि क्या उन्हें 2027 में किसी पार्टी की ओर से चुनाव लड़ना चाहिए या आजाद उम्मीदवार के रूप में। इसके साथ ही घुम्मण ने लिखा था कि चुनाव जीतकर वह पंजाब के युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करेंगे।

Related posts

पंजाब सरकार का दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में 3% बढ़ोतरी का ऐलान

लुधियाना और गुरदासपुर के कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कप

संगरूर में इंसाफ रैली में राहुल गांधी ने PM मोदी को डिबेट की दी चुनौती, पंजाब में कांग्रेस की सरकार लाने की लोगों से की अपील