पानीपत के सिविल अस्पताल में बड़ा धमाका, रिकवरी रूम में एसी का कंप्रेशर फटने के बाद लगी आग

दोआबा न्यूजलाइन

पानीपत: हरियाणा के पानीपत के सिविल अस्पताल में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां सुबह एक जोरदार धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि अस्पताल कि 5वीं मंजिल पर स्थित ऑपरेशन थिएटर के रिकवरी रूम में एसी का कंप्रेशर फटने से जोरदार धमाका हुआ और फिर आग लग गई। घटना के बाद अस्पताल में मरीजों के बीच अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के बाद गनीमत यह रही कि घटना के समय रिकवरी रूम में कोई नहीं था, वरना जानी नुकसान भी हो सकता था। धमके के बाद आग लगने से पूरे अस्पताल में धुआं-धुआं हो गया। वहीं आग की सूचना पाकर दमकल विभाग भी मौके पर पहुंचा और कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। अस्पताल के फायरमैन ने पांच सिलेंडर से आग पर काबू पाया। हादसे के दौरान मौके पर स्वास्थ्य कर्मचारियों समेत 11 लोग थे।

Related posts

गुरुग्राम में रिटायर्ड कर्नल की कोठी को 4 बदमाशों ने बनाया निशाना, सोने -हीरे के गहने और कैश ले हुए फरार

Breaking: हरियाणा में सालों बाद भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनी एक महिला, मोहनलाल बड़ौली की हुई छुट्टी

AAP सुप्रीमो केजरीवाल-CM मान पहुंचे गुरुग्राम जेल, बंद कमरे में 20 मिनट दोनों ने पूर्व मंत्री अरोड़ा से की मुलाकात