Asian Games 2026: भारत ने जीते 2 मिनट में दो मेडल, इंडिया ने अपने नाम किया दूसरा गोल्ड

दोआबा न्यूज़लाइन

खेल: एशियन गेम्स 2026 में आज दिन की शुरुआत भारत के लिए बहुत ही अच्छी रही है। भारत ने शुक्रवार को 2 मिनट के अंदर 2 मेडल अपने नाम कर लिए। एक तरफ पहले सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने सुबह 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड मेडल पर कब्ज़ा किया। जिसके तुरंत बाद ही 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में भारत ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया। चंद मिनटों में भारत ने 2 मेडल पर कब्ज़ा कर लिया, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है ।

बता दें कि जापान के नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में अब तक यह भारत का दूसरा गोल्ड है। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने पहला गोल्ड मेडल जीता था। स्क्वॉश और टेबल टेनिस जैसे खेलों में भी पदक पक्के हुए हैं। अब तक की मेडल टैली में भारत 2 गोल्ड सहित 19 मेडल लेकर 12वें स्थान पर है। इसके अलावा अब भारत की पुरुष और महिला कबड्‌डी टीम फाइनल में पहुंच गई हैं। ।

वहीं अगर बात करें शूटिंग की तो भारत को 2026 एशियन गेम्स में शूटिंग में पहला गोल्ड मिला है। जबकि भारतीय निशानेबाज अब तक 10 मेडल दिला चुके हैं, जिनमें 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।

Related posts

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर शनिवार को स्पाइसजेट की कई उड़ानें प्रभावित, यात्री परेशान

जूनियर एशिया कप में जालंधर के खिलाडी ने देश को दिलाया गोल्ड, हॉकी टूर्नामेंट में 8 गोल दागे

PM मोदी ने सेमीकॉन इंडिया 2026 का किया उद्घाटन, 76वें जन्मदिन की बधाइयों से गूंज उठा मंच