कैंसर से जंग हारे ‘गद्दर’ एक्टर मुश्ताक खान, आज दी जाएगी उन्हें अंतिम विदाई

दोआबा न्यूज़लाइन

बॉलीवुड: ‘वेलकम’, ‘आशिकी’ और ‘गद्दर’ जैसी फिल्मों में अपने बेहतरीन अभिनय के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता मुश्ताक खान अब इस दुनिया को हमेशा- हमेशा के लिए अलविदा कह गए हैं। बीते दिन गुरुवार को एक्टर मुश्ताक खान का 56 साल की उम्र में निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि आज (शुक्रवार) को उनको विदाई दी जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार एक्टर लंबे समय से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे।

अंतिम विदाई के संबंध में जानकारी देते हुए मुश्ताक खान के बेटे ने बताया कि शुक्रवार सुबह जुमे की नमाज से पहले मॉडल टाउन स्थित कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन किए रखा जाएगा। सुबह 10 से 12 बजे तक लोग अपने चाहते एक्टर और दोस्त को अंतिम बार देख सकेंगे। इसके बाद जुमे की नमाज के बाद जनाजे की नमाज ऐडा करने के बाद उन्हें यारी रोड कब्रिस्तान दफनाया जाएगा। मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे उनका निधन हुआ था।

वहीं एक्टर मुश्ताक खान के निधन की खबर बाहर आने के बाद उनके काम कर चुके एक्टर सनी देओल, अनुपम खेर समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने दुख जताया। वहीं राजपाल यादव ने कहा कि वे निधन से करीब 2 घंटे पहले ही उनसे मिलकर आए थे।

मुश्ताक खान के बिजनेस पार्टनर शिवम ने बताया कि एक्टर को करीब पांच साल पहले कैंसर का पता चला था और वे ठीक भी हो गए थे। हालांकि आठ दिन पहले कैंसर फिर से लौट आया और उन्हें मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यह कैंसर का आखिरी स्टेज था।

बता दें कि चार दशक से ज्यादा लंबे करियर में मुश्ताक खान ने 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 1990 के दशक में वे आशिकी, सड़क, साथी, हम हैं राही प्यार के, क्रांतिवीर, राजा, मेजर साब और मन जैसी फिल्मों में नजर आए। जहाँ आशिकी में उनका दर्जी रफू मास्टर और हम हैं राही प्यार के में भगवती प्रसाद मिश्रा का उनका किरदार काफी चर्चित हुआ। इसके बाद हेरा फेरी, मुझसे शादी करोगी, गदर: एक प्रेम कथा, जोड़ी नं. 1 और राउडी राठौर जैसी फिल्मों में उन्होंने कॉमिक और सपोर्टिंग रोल निभाए। 2007 की फिल्म वेलकम में मजनू भाई के साथी बल्लू के किरदार से उन्हें खास पहचान मिली।

Related posts

वेटरन स्क्रीनराइटर सलीम खान ‘राज कपूर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित, पत्नी हेलन ने रिसीव किया Award

नहीं चल पाई रैपर बादशाह की दूसरी शादी, 5 महीने बाद ही पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक

धुरंधर- 2 एक्टर अर्जुन रामपाल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग गोवा में की दूसरी शादी