दिल्ली में PM मोदी से मिले अकाली दल प्रधान सुखबीर बादल, अकाली-BJP गठबंधन की चर्चा तेज

दोआबा न्यूज़लाइन

पंजाब: दिल्ली में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात के बाद पंजाब में अकाली दल और भाजपा के गठबंधन की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। दरअसल कुछ महीनों में पंजाब विधानसभा चुनाव आ रहे हैं और उससे पहले यह मुलाकात आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अहम मानी जा रही है। इसके साथ ही अकाली दल और BJP के बीच गठबंधन की चर्चाओं ने और तेजी पकड़ ली है।

बता दें कि आज यानि शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। जानकारी के मुताबिक ये मीटिंग संसद भवन परिसर में हुई। इस मुलाकात के बाद पंजाब की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हालांकि अभी तक इस मीटिंग के एजेंडे की अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई हैं, लेकिन कहा जा रहा है कि इस मीटिंग में पंजाब के मौजूदा हालात पर चर्चा हुई।

वहीं दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर तंज कसते हुए दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पलटफोर्म X पर लिखा-

ना ना करते प्यार तुम्ही से कर बैठे……तो क्या चन्दा चोर पार्टी और बेअदबी पार्टी का गठबंधन हो रहा है?

वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल के तंज का जवाब देते हुए सुखबीर बदल ने कहा कि क्या आपको अपनी ये गारंटी याद है? 2022 से पहले AAP पार्टी ने दावा किया था कि आप पंजाब में फल-फूल रहे ₹20,000 करोड़ के अवैध खनन को तुरंत बंद करवा देंगे और आज NGT के आदेश ने साबित कर दिया है कि आपकी सारी गारंटी गटर में फेंकने लायक हैं। क्योंकि ये सब बकवास हैं और कुछ नहीं।

Related posts

जालंधर नगर निगम में BJP का धरना प्रदर्शन, कमिश्नर के दरवाजे पर चिपकाया मांगपत्र

जालंधर सिविल अस्पताल के बदहाल हालातों की MLA ने खोली पोल

निगम कमिश्नर ने वरियाना डंप पर बायो-माइनिंग प्रोजेक्ट का किया रिव्यू, तय समय पर काम पूरा करने के दिए निर्देश