दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के कांग्रेस भवन में आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नेशनल स्पोक्सपर्सन डॉली शर्मा ने महिला अधिकार बिल के मुद्दे पर एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान डॉली शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल लाने का एक नाटक रचाया हुआ है। जिसकी असल सच्चाई कुछ और है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को कहा कि विपक्ष महिला आरक्षण बिल पास नहीं आने देना च रहा।
डॉली शर्मा ने कहा कि में विपक्ष को बताना चाह रही हूं कि कांग्रेस पार्टी तो वो पार्टी है जो राजनीती में महिलाओं को लेकर आई है। इस पार्टी ने देश को पहली महिला पीएम, पहली राष्ट्रपति , पहली महिला लोक सभा स्पीकर दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी पहली महिला नेतृत्व और सीएम राजिंदर कौर भट्ठल के रूप में दी वह पार्टी कांग्रेस पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी तो हमेशा महिलाओं के हकों के लिए सबसे आगे खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल तो सितम्बर 2023 में सर्वसहमति से संसद में पास हो चुका था। उन्होंने कहा कि तब कांग्रेस के बड़े लीडर सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित अन्य बड़े नेताओं ने कहा कि हम आपके साथ हैं महिला आरक्षण बिल को पास कर दो चाहे इसमें जो भी संशोधन करने हैं कर दो लेकिन इसे पास कर दो। लेकिन सब झूठ था।
कांग्रेस नेत्री डॉली ने कहा कि केंद्र सरकार हमारे देश कि महिलाओं को मुर्ख बनाने कि कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब देश की महिलाएं मुर्ख नहीं बनेंगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण बिल के नाम पर देश की महिलाओं के साथ बोले जाने वाले झूठ का पर्दाफाश करके रहेगी और केंद्र सरकार का नकली मुखौटा उतार कर रहेगी।
इस मौके पर उनके साथ डॉ. राज कुमार वेरका, पूर्व मंत्री पंजाब, गौतम सेठ, नेशनल स्पोक्सपर्सन AICC, सुरिंदर कौर, हलका इंचार्ज जालंधर वेस्ट, डॉ. जसलीन सेठी, पार्षद और सीनियर महिला कांग्रेस लीडर, कंचन ठाकुर, प्रेसिडेंट जिला महिला कांग्रेस जालंधर मौजूद थे।