जालंधर के ED दफ्तर में बड़े स्तर पर तबादले, एक साथ 13 अधिकारियों को जारी हुए ट्रांफर ORDER

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर के ED दफ्तर से एक बड़ी जानकारी निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जालंधर ईडी दफ्तर में एक साथ 13 अधिकारियों को ट्रांसफर कर दिया गया है। हालाँकि एक साथ 13 ED अधिकारीयों के ट्रांसफर आर्डर आने से विभाग के अंदर और बहार चर्चाओं का सिलसिला शुरू हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जिन अधिकारीयों के तबादले किए गए हैं उनमें ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें जालंधर ब्रांच में ज्वाइन किए हुए हुए अभी करीब एक वर्ष ही हुआ था और इस अधूरे कार्यावधि में ही उन्हें अन्य राज्यों में ट्रांसफर कर दिया गया है। बता दें कि सामान्य तोर पर 1 या 2 अधिकारियों को ही एक स्टेशन से तबादला किया जाता था पर यहां से एक साथ 13 अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार जालंधर जोन के सबसे वरिष्ठ अधिकारी, जॉइंट डायरेक्टर रवि तेवारी का तबादला चेन्नई कर दिया गया है। उनके जाने के बाद उनके उत्तराधिकारी दिनेश पुरुचुरी फिलहाल दिल्ली से ही इस जोन का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं।

Related posts

जालंधर केंद्रीय मंडल- 5 में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे राकेश राठौर

जालंधर में देर रात महिंद्रा पिकअप ले उड़े कार चोर, वारदात CCTV में कैद

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड करण धनकड़ के साथ की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें