4 साल बाद फिर भारतीय बाजार में लौटा नया बजाज पल्सर 180, 2022 में कंपनी ने बंद की थी प्रोडक्शन

दोआबा न्यूज़लाइन

ऑटो: बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में एक बार फिर करीब 4 साल बाद अपनी पॉपुलर बाइक पल्सर 180 को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च कर दिया है। दरअसल कंपनी ने पल्सर 180 की प्रोडक्शन साल 2022 में बंद कर दी थी। जिसके बाद कंपनी के पोर्टफोलियो में पल्सर 150 और पल्सर 220F के बीच का कोई ऑप्शन नहीं रहा था। लेकिन अब पल्सर 180 के दोबारा मार्किट में आने के बाद ग्राहकों को 150cc और 220cc के बीच का भी ऑप्शन मिल जाएगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.22 लाख रुपए है।

बताया जा रहा है कि बजाज ने 4 साल बाद पल्सर 180 को एक नए अवतार में बेहतरीन अपडेशन के साथ मार्किट में उतारा है। वहीं अगर बात करें नई पल्सर 180 के डिजाइन की तो नए मॉडल में भी पिछले मॉडल की तरह पल्सर के लुक को बरकरार रखा है। लेकिन इसमें कई ऐसे बदलाव किए गए हैं, जो बाइक को नया और खास बनाते हैं। इस बाइक में अब मस्क्यूलर फ्यूल टैंक और शार्प टैंक श्राउड्स के साथ-साथ पहले की तरह स्पोर्टी स्टांस देखने को मिल जाएगा। ये डिजाइन पल्सर की ओल्ड-स्कूल आइडेंटिटी को बनाए रखने में मदद करती हैं।

इसके साथ ही नई पल्सर 180 में 178.6cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह 17hp की पावर और 15Nm का टॉर्क जनरेट करता है। पुरानी 180 के मुकाबले इसका टॉर्क 0.8Nm बढ़ गया है। यह पल्सर 150 के मुकाबले 3hp ज्यादा पावर और 1.75Nm ज्यादा टॉर्क देती है।

अगर बात करें पल्सर 180 की तो इसका नया डिजाइन और फीचर्स की तो कंपनी ने इस बाइक को क्लासिक लुक में मॉडर्न टच के साथ लॉन्च किया है। यह बाइक युवाओं को खास पसंद आने वाली है। पल्सर 180 में LED हेडलाइट दी गई हैं और रात में बेहतर विजिबिलिटी के लिए LED यूनिट दी गई है। इसके साथ ही LCD डैश दिया गया है, बाइक में नया नेगेटिव LCD डिजिटल कंसोल मिलता है।

इसके साथ ही इस बार पल्सर 180 ब्लैक-गोल्ड, ब्लैक-ब्लू, ब्लैक-ग्रे, ब्लैक-रेड और व्हाइट में मार्किट में ग्राहकों को उपलब्ध होगी। इसके साथ ही बाइक के फ्रंट में 280mm डिस्क और रियर में 230mm डिस्क ब्रेक के साथ ABS दिया गया है। वहीं कंफर्ट के लिए फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन-शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। इसका कुल वजन 156 किलोग्राम है। इसमें 15 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है, जो लंबी दूरी के लिए काफी है।

Related posts

अगर आप भी जल्द Hyundai की गाड़ी खरीदने जा रहे हैं तो पढ़ें यह खबर…, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला

आईफोन लवर्स के लिए Good News, भारत में आज से स्टोर्स पर उपलब्ध होगा I-Phone 17