जालंधर में रबड़ फैक्ट्री में लगी भयानक आग, लाखों का कच्चा माल जलकर राख

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के विनय नगर इलाके में स्थित एक रबड़ फैक्ट्री में भयानक आग लगने की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार विनय नगर में स्थित ए-वन रबड़ फैक्ट्री में भयानक आग लग गई। इन आग की लपटों में फैक्ट्री के अंदर रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। लेकिन गनीमत रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग की सूचना फैक्ट्री मालिक ने तुरंत दमकल विभाग को दी।

मिली जानकारी के अनुसार ए-वन रबड़ फैक्ट्री के अंदर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट के बाद फैक्ट्री में आग धधक उठी, जिसने देखते ही देखते भयानक रूप ले लिया। वहीं फैक्ट्री में रबड़ और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।

वहीं आग की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काफी समय बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान इलाके को सुरक्षित रखने के लिए आसपास के लोगों को भी सतर्क किया गया, ताकि कोई अप्रिय घटना न घट सके।

Related posts

जालंधर में एक्साइज टीम की बड़ी रेड, घर में मिली अवैध शराब, आरोपी की पत्नी राउंडअप

नगर निगम हाउस मीटिंग को लेकर कांग्रेसी पार्षदों का फूटा गुस्सा, बोले-हमारी आवाज दबाई गई, वार्ड की समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं

श्री राम कथामृत के तीसरे दिन दिव्य बाल लीलाओं और श्री राम-सीता विवाह के अलौकिक प्रसंग से भाव-विभोर हुए श्रद्धालु