जालंधर-अमृतसर हाईवे पर ट्रक से टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ी कार, बाल-बाल बचा कार चालक

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: पंजाब के जालंधर-अमृतसर हाईवे पर लंबा पिंड चौक के नजदीक एक कार की ट्रक से टक्कर हुई, जिसके बाद कार अनयंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। जानकारी के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि उसमें कार के परखच्चे उड़ गए।

बताया जा रहा है कि हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है लेकिन गनीमत रही कि कार चालक बिलकुल सुरक्षित है। इस दौरान कार चालक और ट्रक ड्राइवर के बीच जमकर बहस हुई। इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लग गया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात को काबू किया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह मामला लापरवाही का प्रतीत हो रहा है। दोनों चालकों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और दुर्घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

Related posts

जालंधर के इस इलाके में चली अंधाधुंध गोलियां

जालंधर में मेडिकल स्टोर पर देर रात चोरों का धावा, गल्ले में पड़ा कैश ले फरार हुए चोर

DAILY HOROSCOPE : वृषभ राशि वाले को आज आर्थिक मामलों में सफलता मिल सकती है, करें ये उपाय…