दोआबा न्यूज़लाइन
जालंधर: जालंधर के माता रानी चौक के बीच बीती रात भयानक सड़क हादसा हुआ। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात माता रानी चौक पर एक अज्ञात KIA कार सवार अज्ञात चालक ने तेज रफ़्तार में एक दूसरी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दूसरी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे के समय कार के सभी एयर बैग खुल गए। गनीमत रही कि हादसे में क्षतिग्रस्त कार में सवार सभी लोग बच गए। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला चालक मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार KIA कार बहुत तेज रफ़्तार में हूटर बजाते हुए आई और दूसरी कार को जोर से टक्कर मार दी। दूसरी कार में बच्चे भी थे, जो टक्कर के बाद एयर बैग खुलने कि वजह से बाल बाल बच गए। टक्कर के बाद आसपास के लोग भागे और कार में सवार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को संभाला। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई।
वहीं सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी और अज्ञात KIA चालक की नंबर से पहचना की जाएगी।