Breaking: पंजाब के 2 मुख्य TOLL PLAZA 4 घंटे के लिए हुए फ्री, वजह जानने के लिए पढ़ें खबर…

दोआबा न्यूज़लाइन

लुधियाना: पंजाब में आज कौमी इंसाफ मोर्चा की ओर से 4 घंटे के लिए टोल प्लाजा फ्री करने का ऐलान किया गया था। इसी कड़ी में कौमी इंसाफ मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए लुधियाना के लाडोवाल टोल और चंडीगढ़ रोड पर समराला के पास नीला टोल प्लाजा सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक फ्री करवा दिए हैं। जिसके तहत वहां से वाहनों का आना-जाना इस समय फ्री हो रहा है। यह धरना प्रदर्शन कौमी इंसाफ मोर्चा ने सिख बंदियों की रिहाई की मांग को लेकर किया है।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों का का कहना है कि वो लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार सिख बंदियों को रिहा नहीं कर रही है। इसी वजह से उन्होंने प्रदेशभर में आज 4 घंटे के लिए टोल प्लाजा फ्री करने का फैसला किया है। इस संघर्ष में उनका सहयोग कई किसान संगठन कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार संगरूर के काला झाड़ टोल प्लाजा पर कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थन में किसान पहुंचना शुरू हो गए हैं।

इस संघर्ष में भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने भी लुधियाना में समराला के नजदीक नीलो टोल प्लाजा को चार घंटे के लिए फ्री करवाने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वह और उनके संगठन के लोग भी कौमी इंसाफ मोर्चा के साथ हर टोल प्लाजा पर उपस्थित रहेंगे।

Related posts

पंजाब हॉकी अध्यक्ष नितिन कोहली ने भारतीय महिला हॉकी टीम को एशियन गेम्स में स्वर्ण जितने पर दी बधाई

लुधियाना में i20 सवार युवकों पर हमलावरों ने की ताबड़तोड़ Firing , 1 युवक की मौत और 1 ने भागकर बचाई जान

तरनतारन में BSF ने एक बार फिर नाकाम की बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश, 2 तस्कर किए ढेर