शिमला IGMC अस्पताल में डॉक्टर की शर्मनाक करतूत, डॉक्टर पर दर्ज FIR

दोआबा न्यूज़लाइन

डॉक्टर को किया गया सस्पेंड

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) से एक बड़ा शर्मनाक मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शिमला के IGMC अस्पताल की एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें डॉक्टर और मरीज के बीच जमकर लात घुसे चलते नजर आ रहे हैं। डॉक्टर भी मरीज की बेरहमी से जमकर पिटाई करता वीडियो में दिख रहा है।

वहीं इस मामले में पुलिस ने मरीज के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। जिसके बाद डॉक्टर मुश्किलों में घिरता हुआ नजर आ रहा है। इस मामले में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मामले की निष्पक्ष जांच के आदेश दिए थे। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा डॉक्टर को निलंबित कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार तीन सदस्यीय जांच कमेटी की सिफारिश पर सीनियर रेजिडेंट डाक्टर राघव के विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करते हुए मामला अनुशासनात्मक कमेटी को सौंप दिया है। अनुशासनात्मक कमेटी की रिपोर्ट के बाद डॉक्टर और कड़ा एक्शन हो सकता है। कहा यह भी जा रहा है कि दोषी पाए जाने पर डॉक्टर को बर्खास्त भी किया सकता है।

Related posts

प्रसिद्ध अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने हिमाचल के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता से की भेंट

हिमाचल में हरित पंचायतों की आय का 25 प्रतिशत हिस्सा अनाथों और विधवाओं के कल्याण पर होगा खर्च

हिमाचल सरकार विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए 1% ब्याज पर दे रही है ऋण सुविधा: CM सुक्खू