जालंधर के इस इलाके में खाली प्लाट में मिली डेडबॉडी, इलाकावासियों ने शव पर गहरे घाव देख जताई हत्या की आशंका

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: जालंधर के न्यू रतन नगर में आज सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब इलाके के एक खाली प्लाट से एक युवक का शव मिला। प्लाट में शव का पता चलने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार शव के शरीर पर तेजधार हथियार से लगे कट के निशान हैं। जिससे लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान 26 वर्षीय युवक संदीप कुमार के रूप में हुई है

वहीं इलाकावासियों के मुताबिक मृतक युवक संदीप शराब पीने का आदी था। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि संदीप का किसी से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी।

वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची बस्ती बावा खेल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। प्रथमिक जांच में पता चला है कि युवक बीमार चल रहा था जिसके चलते उसे 3 दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी मिली थी। थाना बस्ती बाबा खेल के थाना प्रभारी जय इंद्र सिंह ने बताया कि झगड़े के मामले को लेकर जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण और हत्या की आशंका पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के नन्हे कदमों ने रचा सशक्त भारत का सपना :‘वाइवेशस वाइब्रेंस 2026-27’ रहा शानदार

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों को लेकर हॉकी इंडिया और हॉकी पंजाब की अहम बैठक

नगर निगम जालंधर की बड़ी कार्रवाई, बकाया पानी और सीवरेज बिलों की वसूली कर इकठ्ठा किये 71930 रुपये