शनिवार तड़के सुबह कपूरथला के IDBI बैंक की शाखा में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

दोआबा न्यूज़लाइन

कपूरथला: पंजाब के कपूरथला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार कपूरथला की रेलवे स्टेशन रोड स्थित IDBI बैंक की शाखा में शनिवार तड़के सुबह भीषण आग लग गई। बैंक में आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घटना आज सुबह करीब 5:59 बजे की बताई जा रही है। बैंक से धूआँ निकलता देख आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

वहीं आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। फायर अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि
शनिवार सुबह करीब 5:59 बजे बैंक से धुआं निकलने की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही टीम बिना देरी किए घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद टीम ने कड़ी मशक्क्त के बाद करीब आधे घंटे में पूरी तरह आग पर काबू पा लिया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि असली कारण का पता विस्तृत जांच के बाद चल पाएगा।

वहीं इस बारे में जानकारी देते हुए IDBI बैंक के ब्रांच मैनेजर दीपक कुमार ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 6 बजे बैंक में आग लगने की सूचना मिली थी। वह तुरंत बैंक पहुंचे, जहां तक फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने का काम शुरू कर चुकी थी। आग पर काबू पाने के बाद बैंक के अंदर स्थिति का जायजा लिया गया। ब्रांच मैनेजर के अनुसार आग के कारण बैंक में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेजों, फर्नीचर और अन्य सामान को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि बैंक का लॉकर क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है। इस घटना में बैंक को लाखों रुपए का नुकसान होने का अनुमान है।

Related posts

नगर निगम की बैठक जनता के मुद्दों के लिए थी, लेकिन बजट पास करने की औपचारिकता बनकर रह गई: मनजीत सिंह टीटू

Hotel Meriton विवाद का सुखद अंत: पार्टनर्स में बनी सहमति, नितिन कोहली और वनीत धीर ने निभाई मुख्य भूमिका

Jalandhar: निगम हाउस बैठक में भारी हंगामा, बिना चर्चा के डेढ़ मिनट में Mayor ने पास किए सभी प्रस्ताव