हिमाचल के रामपुर में अनयंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चालक की मौके पर मौत

दोआबा न्यूज़लाइन

शिमला: हिमाचल के शिमला में बीती रात एक बोलेरो कैंपर गहरी खाई में गिरकर हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि शिमला में रामपुर के ज्युरी क्षेत्र में नेवल (काओबिल 15/20) के पास चंदू डांगा के समीप बीती रात बोलेरो कैंपर अनयंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बोलेरो कैंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। मृतक ड्राइवर की पहचान 38 वर्षीय विनोद कुमार निवासी गांव नानन, डाकघर ज्यूरी, तहसील रामपुर व जिला शिमला के रूप में हुई है।

वहीं घटना की सूचना पाकर मंगलवार को ज्युरी पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को खाई से बाहर निकलकर पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसा इतना भयानक था कि कैंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई है।

Related posts

BREAKING: अकाली नेता सुखबीर बादल पर नांदेड़ में जानलेवा हमला, गुरुद्वारा साहिब के बाहर व्यक्ति ने किया Attack

2,000 करोड़ के चिटफंड घोटाले पर ED का बड़ा एक्शन, 182 बैंक खाते फ्रीज, 6 लग्जरी कारें जब्त

कोलकत्ता से चली इंडिगो फ्लाइट की चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट को इंजन में खराबी की हुई थी आशंका