जालंधर के निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने किया सुसाइड, ससुराल पक्ष ने दामाद पर लगाए गंभीर आरोप

दोआबा न्यूज़लाइन

परिवार ने कहा- डॉक्टर का अपने ही अस्पताल की नर्स से है अफेयर

जालंधर: पंजाब के जालंधर के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर की पत्नी ने बीते दिन आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि डॉ की पत्नी की बुधवार सुबह उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली थी। वहीं मृतका के परिवार का कहना है कि उनकी बेटी को उनके दामाद यानि अस्पताल के मालिक डॉक्टर द्वारा शारीरिक और मानसिक तौर पर बहुत प्रताड़ित किया जाता था, जिसके तंग आकर उनकी बेटी ने यह खौफनाक कदम उठाया है।

वहीं मृतका के परिवार का आरोप यह भी है कि उनके दामाद का अस्पताल में ही काम करने वाली नर्स के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। जिसके कारण डॉक्टर अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करते थे। दामाद कई बार मारपीट करने के बाद उससे गलती की माफ़ी मांग लेता था। जिसपर बेटी कई बार उसे माफ़ कर देती थी लेकिन वह नहीं सुधरा। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी कपूरथला के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर थी।

परिवार का आरोप है कि उनके दामाद ने शादी के कुछ महीने बाद ही उनकी बेटी के नाम पर लाखों का लोन लिया था, जो उनकी बेटी ने अपनी सैलरी से उतारा था। लेकिन अब कुछ समय पहले बेटी को बैंक पर जाकर पता चला कि उनके नाम पर करोड़ों का एक और लोन बोल रहा है। जब उसके बारे में उसने अपने पति डॉ से बात की तो उसने कहा कि अपने सारे गहने देदे लोन से तेरा नाम निकलवा देता हूँ। परिवार का कहना कि कुछ समय से बेटी अलग रह रही थी, लेकिन फिर भी उनका दामाद उसे शारीरिक और मानसिक तौर पर लगातार परेशान करता रहता था।

वहीं मृतक डॉक्टर की मां ने तो यह भी कहा कि अभी तो सुसाइड की बात कही जा रही है। लेकिन हमें नहीं पता कि सुसाइड किया है या कत्ल है। अभी पोस्टमॉर्टम होगा तभी पता चल पाएगा कि असली कारण क्या है। वहीं मृतका के पिता ने अपने दामाद पर यह भी आरोप लगाया है कि दामाद ने बेटी को मरने के लिए मजबूर किया है। उनकी मांग है कि पुलिस उनके दामाद को अरेस्ट करे और उनकी बेटी को इंसाफ मिले।

Related posts

अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब में रजनीश मित्तल बने मोहाली जिला प्रधान, अश्वनी अग्रवाल ने किया सम्मानित

जिला कांग्रेस कमेटी शहरी अध्यक्ष राजिंदर बेरी ने सीवर और सड़कों की सफाई को लेकर मेयर और निगम कमिश्नर से की अपील

जालंधर में ‘एमजी मैजेस्टर” की ग्रैंड लॉन्चिंग, प्रीमियम फीचर्स और दमदार तकनीक से लैस नई D+ SUV