हिमाचल में मौसम ने ली करवट, अभी दिन में गर्मी और रात में ठंड

दोआबा न्यूज़लाईन

हिमाचल प्रदेश : त्योहार का सीजन शुरू होने के बाद मौसम में भी बदलाव आना शुरू हो जाता है, इसी कड़ी में हिमाचल में लोगों को दिन में गर्मी और रात में ठंड का एहसास हो रहा है। प्रदेश के अधिकतर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हो गया है। लेकिन नदी किनारे और ऊंचाई वाले इलाकों का न्यूनतम तापमान भी गिरने लगा है।

प्रदेश का औसत अधिकतम पारा सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक हो गया है। शिमला का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है। कल्पा का तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री उछाल के साथ 24 डिग्री, बिलासपुर का तापमान 2.8 डिग्री अधिक के साथ 34.3 डिग्री सेल्सियस हो गया है।

प्रदेश के 25 शहरों में 11 का तापमान 30 डिग्री या इससे ज्यादा चल रहा है। बिलासपुर का तापमान 34.3 डिग्री और ऊना का 34.2 डिग्री है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में अगले पांच दिन धूप खिलेगी। इससे दिन के तापमान में और उछाल आएगा।

वहीं कुछ शहरों में रात के तापमान में कमी आनी भी शुरू हो गई है। खासकर ब्यास और दूसरी नदियों के किनारे स्थित शहरों का रात में तापमान कम होना शुरू हो गया है।

Related posts

शिमला में कांग्रेस कार्यालय में हंगामा, आमने-सामने आए CM सुक्खू-विक्रमादित्य समर्थक

विकास भंडारी की शाहदत पर मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री ने शोक व्यक्त किया

दूसरी बार दूल्हा बनने जा रहे हैं हिमाचल के मंत्री विक्रमादित्य, वायरल हुआ शादी का कार्ड